फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

साथ चलने से इंकार करने पर मार दी गोली

Sat, 07 Dec 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
azamgarh
पवई। थाना क्षेत्र के मित्तूपुर गांव शनिवार की सुबह साथ चलने से इंकार करने से नाराज मनबढ़ ने युवक को गोली मार दी। गांव में गोली की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग उसे पीएचसी पवई में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। पुलिस आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई है। वह घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन

घायल युवक विरेंद्र यादव (24) पुत्र चंद्रभान है। वह पवई थाने के मित्तूपुर गांव का निवासी है। चंद्रभान के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब दस बजे उनका बेटा घर पर मौजूद था। तभी पड़ोसी सुशील यादव पुत्र रविंद्र यादव अपने साथ टहलने के लिए विरेंद्र को चलने को कहा, लेकिन विरेंद्र ने सुशील के साथ जाने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच नोंक-झोंक हुई। तभी सुशील अपना तमंचा निकालकर विरेंद्र पर गोली चला दिया। बाएं हाथ में गोली लगने से विरेंद्र घायल हो गया। जबकि आरोपी सुशील फरार हो गया। आनन-फानन में परिवार के लोग घायल विरेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। एसओ पवई संजय सिंह ने बताया कि आरोपी सुशील के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही। घटना के कारण की अभी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed