{"_id":"5dd03d638ebc3e547617771c","slug":"azamgarh-azamgarh-news-vns494588369","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक की अनदेखी कर संचालित विद्यालय बना परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक की अनदेखी कर संचालित विद्यालय बना परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। स्थानीय क्षेत्र में स्थित एक विद्यालय में बच्चों के जान से खिलवाड़ हो रहा है। एक तो मानक की अनदेखी कर इसे संचालित किया जा रहा है तो वहीं इस बार की बोर्ड परीक्षा में इस विद्यालय को परीक्षा केंद्र भी बना दिया गया है। सबकुछ जानते हुए भी विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए है। रौनापार के कादीपुर स्थित तिलक रतन इंटर कालेज को इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। इस विद्यालय का संचालन ही मानक की अनदेखी कर हो रहा है। नियमों की बात की जाये तो विद्यालय के बीच से हाईटेंशन तार नहीं गुजरा होना चाहिए। लेकिन इस विद्यालय के बीचोबीच से ही हाईटेंशन तार गया हुआ है। सबकुछ अधिकारियों के संज्ञान में है, इसके बाद भी यहां पठन-पाठन का कार्य चल रहा है। हद तो तब हो गई है जब यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए भी इस विद्यालय को भी केंद्र बना दिया गया है। इस विद्यालय के प्राइमरी सेक्शन में 400 व माध्यमिक में 800 बच्चे पढ़ते है। इस बच्चों के जीवन से विद्यालय प्रशासन के साथ ही साथ माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षा विभाग खिलवाड़ कर रहा है। वहीं बिजली विभाग के अवर अभियंता आकाश गुप्ता का कहना है कि प्रकरण की जानकारी है। जल्द ही तार हटवा दिया जायेगा।
विद्यालय के बीच से हाईटेंशन तार हटवाने के लिए बिजली विभाग को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। सपा सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे पूर्व विधायक वसीम अहमद से भी तार हटवाने को कहा गया था। इसके बाद भी अब तक तार नहीं हटवाया गया है।
सुभाष यादव, प्रधानाचार्य।
तिलक रतन इंटर कालेज कादीपुर रौनापार के बीच से हाईटेंशन तार गुजरने की जानकारी हुई है। कई विद्यालयों द्वारा इस परीक्षा केंद्र पर आपत्ति भी दर्ज करायी गई है। आपत्ति निस्तारण के दौरान डीएम के समक्ष इस विद्यालय के प्रकरण को सामने रखा जायेगा और इसका केंद्र निरस्त कराया जायेगा, क्योकि इस केंद्र का चयन मानक के विपरीत हो गया है।
विज्ञापन
डॉ. वीके शर्मा, डीआईओएस, आजमगढ़।