फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh ARTO office was severely sabotage

आजमगढ़ एआरटीओ कार्यालय में जमकर तोड़फोड़, दो दिन में दूसरी बार हुई घटना

Thu, 18 Feb 2021 04:38 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 18 Feb 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh ARTO office was severely sabotage
दूटा दरवाजा - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ सहायक संभागीय अधिकारी कार्यालय में गुरुवार को दलालों ने जमकर हंगामा किया। इस बीच अधिकारी व कर्मचारी के बीच कहासुनी भी हुई। वहां एकत्र भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ में एआरटीओ कार्यालय का मुख्य दरवाजा टूट गया। वहीं मौके पर पहुंची सिधारी पुलिस ने भीड़ को खदेड़ लिया। पुलिस के भय से आसपास के दुकानदार अपना शटर गिराकर फरार हो गए। मौके पर पुलिस बल तैनात रही।

विज्ञापन

 

एआरटीओ कार्यालय में उप परिवहन आयुक्त मुखलाल चौरसिया के निरीक्षण के बाद दो बार हंगामा हो चुका है। बुधवार को हुआ हंगामा किसी तरह तो शांत हो गया लेकिन दूसरे दिन गुरुवार को कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ व हंगामा हुआ। आरआई पवन सोनकर ने बताया कि एक आवेदक ड्राविंग लाइसेंस बनवाने के लिए परीक्षा देने के लिए करीब 12.30 कार्यालय में पहुंचा, जबकि 10 बजे तक उसे कार्यालय में रिपोर्ट करना था। आवेदक को 20 मिनट रुकने के लिए बोला गया। लेकिन आवेदन ने अपनी पूरी फाइल फाड़ दी और वहां मौजूद दलालों के साथ हंगामा करने लगा। इस हंगामे में कार्यालय का मुख्य दरवाजा ही टूट गया। मौके पर पहुंची सिधारी पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर भगा दिया। आरआई पवन सोनकर ने बताया कि दलाल चाहते हैं कि परीक्षा न कराई जाए। इसीलिए वह बार-बार बवाल काट रहे हैं।

विज्ञापन

 

कार्यालय में दलालों को अंदर आने से रोका जा रहा है। इसे लेकर वह आक्रोशित हो गए हैं। बुधवार को भी दलालों ने बवाल काटा, किसी तरह तो मामला शांत हो गया लेकिन गुरुवार को दोबारा बवाल कर दिए। जिसमें कार्यालय का मुख्य दरवाजा टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सतेंद्र यादव, एआरटीओ प्रशासन, आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed