फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: 15 posts reserved for 22 posts of block chief

आजमगढ़ः ब्लाक प्रमुख के 22 पदों में 15 पद आरक्षित

Wed, 03 Mar 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: 15 posts reserved for 22 posts of block chief
मोहम्मदपुर ब्लॉक पर की पंचायत चुनाव के आरक्षण सूची को देखते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिला प्रशासन की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण की अनंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। बुधवार को सुबह विकास भवन पर सूची चस्पा कर दी गई। जनपद के 22 ब्लॉकों में 15 प्रमुखों के पद आरक्षित किए गए हैं। इसमें अनुसूचित जाति के लिए तीन, अनुसूचित जाति महिला के लिए दो, पिछड़ा वर्ग के लिए चार और पिछड़ा वर्ग महिला के लिए दो पद आरक्षित हैं। चार पद सामान्य श्रेणी की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन

ठेकमा, मेंहनगर और पल्हनी ब्लॉक को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है जबकि कोयलसा और मार्टिनगंज को अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित किया गया है। हरैया, पवई, अतरौलिया और अहरौला को पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित किया गया है। महाराजगंज और तहबरपुर को पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। मिर्जापुर, फूलपुर, बिलरियागंज और सठियांव महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। शेष बचे सात पदों को अनारक्षित रखा गया है। इन पदों पर किसी भी जाति का उम्मीदवार ताल ठोंक सकता है। आरक्षण का प्रकाशन होते ही जिनकी सीटें मनमाफिक आई वह चुनाव की तैयारी में जुट गए और जिनकी सीटें मनमाफिक आरक्षित नहीं हुई उनके द्वारा आरक्षण के हिसाब से प्रत्याशी उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं बहुत से लोग आरक्षण पर आपत्ति दाखिल करने की भी तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed