फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ayurvedic hospital will soon get its own building

Azamgarh News: आयुर्वेदिक अस्पताल को जल्द मिलेगा अपना भवन

Wed, 14 May 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic hospital will soon get its own building
मेंहनगर। वर्ष 1972 से किराए के भवन में चल रहे आयुर्वेदिक अस्पताल को जल्द ही अपना भवन मिलेगा। मंगलवार को चिह्नित जमीन पर विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद जेबीसी से नींव की खोदाई हुई।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिसानी टांडाडीह में आयुर्वेदिक चिकित्सालय का संचालन 1972 से किराये के कच्चे मकान में हो रहा था। 10 साल पहले यह मकान धराशायी हो गया था। इसके बाद तत्कालीन प्रधान विजय बहादुर सिंह व समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह के सहयोग से गांव की चट्टी पर शटरनुमा दुकान में अस्पताल चल रहा है। डॉ. अमित कुमार सिंह यहीं पर मरीजों का इलाज करते हैं। कुछ वर्ष पूर्व आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए सरकारी जमीन चिह्नित की गई थी। 15 मार्च 2024 को लखनऊ की टीम जांच करने आई थी। कार्यदायी संस्था को प्रथम किस्त में तीन लाख रुपये मिले हैं। मंगलवार को डॉ. अमित कुमार सिंह, धर्मेंंद्र सिंह और ठेकेदार की उपस्थिति में विधि विधान से पूजा के बाद अस्पताल के लिए नींव खोदी गई। आयुर्वेदिक अस्पताल के डॉक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि अब लोगों को इलाज के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। जल्द ही अस्पताल भवन तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed