फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Auto drivers' arbitrariness, riding on rules

ऑटो चालकों की मनमानी, नियम को ताक पर रख ढो रहे सवारी

Sun, 01 May 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Auto drivers' arbitrariness, riding on rules
आजमगढ़। जिले में ऑटो रिक्शा चालकों की मनमानी से राहगीर परेशान हैं। नियमों को ताक पर रखकर ये बेखौफ सवारियां ढो रहे हैं। इन्हें न तो पुलिस का खौफ है, और न ही सवारियों के जीवन की चिंता। जहां मन में आया ये अपने वाहन को रोक सवारियां बिठाने लगते हैं। कई ऑटो आपको ऐसे दिख जाएंगे, जिनपर लोग लटक कर जाते हैं।
विज्ञापन

जिले में पांच हजार के करीब ऑटो रिक्शा हैं, कई तो ऐसे हैं जो बिना परमिट के ही फर्राटा भर रहे हैं, ऑटों में जहां तीन सवारियों की जगह होती हैं, वहीं ये सात से आठ सवारी बिठाते हैं, जिसके चलते कई ऑटो रिक्शा दुर्घटना का शिकार भी हुए हैं। नियम के अनुसार ऑटो रिक्शा 16 किमी की परिधि में आ जा सकती है। पर ऐसा होता नहीं है ये कहीं से कहीं तक पूरे रास्तेभर में सवारियां उतारते व बिठाते हैं। जिसके चलते राहगीरों को काफी असुविधा भी होती है। कई बार तो ये स्टेशन से रोडवेज, यहां से सवारियां अधिक बैठाने के चक्कर में ये आपस में उलझ जाते हैं। जिले में दौड़ रहे कई नाबालिगों के हाथों में आपको ऑटो रिक्शे की स्टेयरिंग दिख जाएगी, जिनके पास न तो वाहन चलाने का अनुभव होता है और न ही ड्राइविंग लाइसेंस का। चंद पैसे के लालच में वाहन स्वामी इनके हाथों में स्टेयरिंग थमा देते हैं। यहां तक की इन्हें यातायात नियमों की जानकारी भी नहीं होती है। एआरटीओ प्रवर्तन संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अधिक सवारी बैठाना कानूनन गलत हैं, ओवर लोडिंग करने पर प्रति सवारी सौ रुपये चार्ज वसूला जाता है। ऑटो रिक्शा का हर वर्ष फिटनेस के बाद रजिस्ट्रेशन कराना होता है, और पांच वर्ष के लिए वन टाइम टैक्स जमा होता है। पुलिस व आरटीओ की संयुक्त टीम समय-समय पर अभियान चलाती है। लोगों को जल्द ही इस समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed