{"_id":"5ee2653e8ebc3e42f4415580","slug":"authority-passed-11-regular-two-supplementary-resolutions-azamgarh-news-vns5296365193","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण की बैठक में 11 रेगुलर, दो अनुपूरक प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण की बैठक में 11 रेगुलर, दो अनुपूरक प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
कमश्निरी के सभागार में विकास प्राधिकरण की बैठक को संबोधत करते मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कमिश्नर एवं अध्यक्ष आजमगढ़ विकास प्राधिकरण कनक त्रिपाठी ने कहा कि प्राधिकरण के अन्तर्गत जो भी नक्शे पास कराने के लिए आते हैं, उसपर समय से कार्यवाही करें। पार्क के लिए स्थल चयनित है, वहां पर शीघ्र पार्क को विकसित किया जाए। वह बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय सभागार में आयोजित प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। कहा कि प्राधिकरण की आय बढ़ाने के स्रोत पर भी विशेष ध्यान दें। बैठक में विकास प्राधिकरण से संबंधित 11 रेगुलर और दो अनुपूरक प्रस्ताव पास हुए।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि प्राधिकरण सीमा पर स्वागत द्वारा बनाया जाए। वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट कतिपय संशोधनों के साथ 911.70 लाख की आय और लगभग इसी के अनुरूप व्यय का बजट सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। मोहल्ला सिधारी स्थित भूमि पहले प्रधानमन्त्री आवास योजना के तहत उपलब्ध कराई गई थी। नदी के ठीक किनारे होने कारण वहां भवन निर्माण नहीं कराया जा सकता है। उक्त भूमि जिसका क्षेत्रफल 1.0495 हेक्टेयर है. इस पर पार्क विकसित करने के लिए तत्काल नवैयत परिवर्तित क्र आगे की कार्यवाही की जाए। बाह्य विकास शुल्क की दरों में प्राइज इंडेक्स के क्रम में बढ़ोत्तरी करने और ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम के सम्बन्ध में शासन से जारी निर्देशों के अंगीकरण, उद्ग्रहण एवं संग्रहण नियमावली-2014 के अंगीकरण, भारतीय तार मार्ग के अधिकर नियम-2016 को अंगीकृत करने, अशमनीय निर्माण को तोड़े जाने की अवधि तक एफडीआर लिए जाने तथा ग्राम हाफिजपुर के आराजी नंबर 199 की 0.183 हेक्टेयर भूमि का भू-उपयोग परिवर्तन कृषि से सार्वजनिक सुविधाओं एवं उपयोगिताओं में करने के लिए शासन को इस प्रतिबन्ध के साथ संस्तुति की गई कि स्थल पर अनधिकृत निर्माण नहीं किया जाएगा। ।
जिलाधिकारी एवं उपाध्यक्ष आजमगढ़ विकास प्राधिकरण राजेश कुमार ने कहा कि जो भी ग्रामीण क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत आते हैं वहॉ कृषि क्षेत्र में जो भी कार्य प्रस्तावित हैं उसका बोर्ड लगाया जाए, ताकि उक्त भूमि को क्रय करने के इच्छुक व्यक्ति अवगत हो सकें। प्राधिकारण के कार्यों में सुगमता लाने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बताया कि आवास विकास परिषद से एक एई और एक जेई को प्राधिकरण संबद्ध कर दिया गया है। नक्शे विलम्ब की शिकायत न होने पाए। इस मौके पर सचिव बैजनाथ, अपर निदेशक कोषागार विजय कुमार सिंह, अधीक्षण अभियन्ता जल निगम एमसी श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि आरएन दास, सहयुक्त नियोजक हितेश कुमार, ईओ आजमगढ़, प्रेम प्रकाश राय, प्रेम नारायण राय, श्याम नारायण आदि उपस्थित रहे।