फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Attendance of 50 in wedding ceremonies and 20 persons in funerals

शादी समारोहों में 50 और अंतिम संस्कार में 20 व्यक्तियों की उपस्थिति अनुमन्य

Fri, 30 Apr 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Attendance of 50 in wedding ceremonies and 20 persons in funerals
आजमगढ़। जनपद में बढ़ते कोरेेना संक्रमण केे देखते हुए शासन की ओर से रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया गया है। डीएम राजेश कुमार ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान व्यक्तियों के आवागमन के सिवाय आवश्यक क्रियाओं को सख्ती से प्रतिबंधित किया जाएगा। इस संबंध में धारा 144 का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। शादी समारोह में 50 व्यक्तियों तथा दाह संस्कार व अंतिम क्रिया में 20 व्यक्तियों की उपस्थिति की अनुमति होगी। इस दौरान शापिंग कांप्लेक्स, रेस्टोरेंट एवं बार, खेल कांप्लेक्स, जिम, स्पा, स्वीमिंग पुल और धार्मिक स्थान बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाएं एवं गतिविधियों जैसे स्वास्थ्य सेवाएं, पुलिस, अग्नि, बैंक, विद्युत, जल एवं सिंचाई, आम परिवहन के निर्धारित संचालन आदि को जारी रखा जाएगा। सार्वजनिक परिवहन बसें, कैब, आटो आदि अपनी अधिकतम 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होगी। आवश्यक वस्तुओं के साथ-साथ अंतर्राज्यीय एवं अन्त:राज्यीय परिवहन पर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं होगा। समस्त कार्यालय सरकारी एवं निजी दोनों अपने अधिकतम 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ कार्य करेंगे। यह प्रतिबंध अगले 14 दिन तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed