फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Attempt to snatch an old woman in broad daylight, two people caught

Azamgarh News: दिनदहाड़े वृद्ध महिला से उचक्कागिरी का प्रयास, दो को लोगों ने पकड़ा

Thu, 09 Nov 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Attempt to snatch an old woman in broad daylight, two people caught
सिधारी थाना अंतर्गत नरौली पुल के पास बुधवार को दिन में ही एक वृद्ध महिला से उचक्कागिरी का कुछ लोग प्रयास कर रहे थे। महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने दो उचक्कों को पकड़ लिया और मारने-पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ अन्य मौके से भाग निकलने में सफल रहे।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक वृद्ध महिला बुधवार को किसी काम से जिला मुख्यालय आई थी। वह नरौली पुल पार कर दूसरी तरफ पहुंची थी कि चार-पांच की संख्या में मौजूद उचक्के उसके गले में मौजूद सोने की चेन को लूटने की कवायद में जुट गए। उचक्के महिला के गले के चेन को नकली बता कर गले से उतरवाने और फिर उसे दूसरी चेन से बदलने के प्रयास में थे। महिला बार-बार खुद के चेन को असली बता रही थी। उचक्कोंं द्वारा पीछा न छोड़ने पर वृद्धा ने शोर मचाया। इस पर आसपास मौजूद कुछ युवक पहुंच गए और उचक्कागिरी का प्रयास कर रहे दो लोगों को पकड़ लिया। वहीं कुछ अन्य मौके से भाग गए। लोगों ने जमकर दोनों की पिटाई की और फिर उन्हें सिधारी पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर एसओ सिधारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति पकड़ा गया है, जो वृद्ध महिला के साथ उचक्कागिरी का प्रयास कर रहा था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed