फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Attempt to rob father and son, when unsuccessful

Azamgarh News: पिता-पुत्र से लूट का प्रयास, असफल होने पर मारा चाकू

Sun, 21 Apr 2024 03:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob father and son, when unsuccessful
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के रसूलपुर पुलिया के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र को रोक लिया और लूट का प्रयास किया। पिता-पुत्र बदमाशों से भिंड़ गए। लूट के प्रयास में असफल होने पर बदमाशों ने पुत्र पर चाकू से प्रहार कर दिया और फरार हो गए। परिजन घायल को जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराएं हैं।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अरारे गांव निवासी रामविलास सिंह (60) अपने पुत्र अमित कुमार सिंह (37) के साथ शुक्रवार को अपनी ससुराल मेंहनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी प्रमोद सिंह के घर गए थे। देर रात पिता-पुत्र बाइक से शारदा सहायक खंड 23 नहर की पटरी से होते हुए वापस घर लौट रहे थे। अभी पिता पुत्र रसूलपुर पुलिया के पास पहुंचे थे कि एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

तीनों पिता-पुत्र से लूटपाट का प्रयास किए तो पिता-पुत्र तीनों बदमाशों ने भिंड़ गए। जिस पर बदमाशों ने चाकू निकाल पर हमला बोल दिया। चाकू पुत्र अमित के कंधे व कान के पास लगा और वह लहुलूहान हो गया। इसके बाद बदमाश घायल अमित की मोबाइल लूट कर सिंहपुर की तरफ फरार हो गए। वहीं पुत्र के घायल होने के बाद पिता रामविलास ने शोर मचाना शुरू किया तो रसूलपुर गांव में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शामिल लोग मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी मेंहनगर भेजा गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी रेफर होने पर परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों से क्या लूट हुई है। इसकी जानकारी नहीं हो कसी है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी, मेंहनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed