फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   At one stage there was unity in diversity

एक मंच पर दिखी अनेकता में एकता

Sun, 28 Dec 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 28 Dec 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
At one stage there was unity in diversity
नगर के वेस्ली इंटर कालेज में आयोजित रंग महोत्सव की तीसरी शाम नाटक और नृत्य के नाम रही। एक मंच पर मणिपुर और ओडिशा के कलाकारों ने अनेकता में एकता का परिचय दिया।
विज्ञापन


ओडिशा के कलागारों ने ओडिसी नृत्य और मणिपुर के कलाकारों ने अपने राज्य के लोकनृत्य ‘लाई हरोबा’ की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया। राष्ट्रीय साहित्य कला संस्थान के तत्वावधान में चल रहे ‘रंग महोत्सव 2014’ की तीसरी शाम जिले के प्रसिद्व व्यवसायी स्व. दीपचंद्र रूंगटा को समर्पित रही।
विज्ञापन


पहले सत्र की की शुरुआत जिला पंचायत राज अधिकारी आरएस चौधरी, डा. पीयूष सिंह यादव, शिवकुमार रूंगटा और नवीन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर की।  राष्ट्रगान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ के रिदम डांस एण्ड अर्बिक वर्ल्ड ग्रुप ने हनुमान चालीसा समूह नृत्य की प्रस्तुति सलीम सागर के निर्देशन में दी। ओडिशा कटक के उत्कल संगीत समाज के कलाकार इतिश्री साहू, स्नेहा पटनायक, शीतल शिवांगी सुदर्शिनी और किशोर कुमार डले ने ओडिसी नृत्य प्रस्तुत पेश किया।

वहीं द वूमन एंड चाइल्ड इंटीगेटी डवलपमेंट एसोशिएसन मणिपुर ने पारंपरिक लोकनृत्य ‘लाईहरोवा’ की मणिपुरी स्टाइल में प्रस्तुति दी रिदम अर्बिक वर्ल्ड लखनऊ की शीतल ने कुमायुंनिफोक और बिल्लू मोदनवाल ने शिव स्तुति की प्रस्तुति की।

इसी क्रम में नर्तन कला निकेतन की मदुश्मिता दास ने असमी शास्त्रीय नृत्य से वाहवाही लूटी। कलाकारों ने ऐसी प्रस्तुति दी कि सभी दर्शक रोमांचित हो गए।
इस अवसर पर शरद गुप्ता, मनोज यादव, गौरव मौर्य, सुषमा जावलेकर, डा. शशिभूषण शर्मा, मनोज कुमार मौर्य, राकेश, अमरजीत, मनीष, मनोज अंगूरिया, सत्यम शर्मा, कमलेश सोनकर, सुधीर शर्मा, सुनील मौर्या, जावेद, सावन प्रजापति आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed