फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Asifganj echoed with chants of 'Ganpati Bappa'.

Azamgarh News: गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा आसिफगंज

Tue, 15 Sep 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Asifganj echoed with chants of 'Ganpati Bappa'.
नगर के दामोदर कटरा में मराठा समाज की ओर से स्थापित गणेश प्रतिमा। संवाद
महाराष्ट्र के प्रमुख पर्व गणेशोत्सव का उल्लास जिले में भी देखने को मिल रहा है। आसिफगंज स्थित दामोदर कटरा में बनाए गए पूजा पंडाल में गणपति की बड़ी प्रतिमा के साथ छोटी प्रतिमा भी विधि-विधान से स्थापित की गई।
विज्ञापन

इस बार विशेष आकर्षण मुंबई से मंगाई गई लालबाग के राजा की तर्ज पर बनाई गई गणेश प्रतिमा रही। ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन और प्राण प्रतिष्ठा कराई। इसके बाद घंट-घड़ियाल की ध्वनि के बीच आरती हुई।
विज्ञापन

इसमें मराठी समाज के साथ गैर-मराठी समाज के लोगों ने भी उत्साह से भाग लिया। आरती के बाद पंडाल गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पंडाल में सुबह से शाम तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर गणपति के भजन गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक मंडल ने बताया कि मराठी समाज के लोग हर वर्ष गणेशोत्सव श्रद्धा और उत्साह से मनाते हैं। पंडाल के अलावा शहर के विभिन्न मोहल्लों में रहने वाले मराठी समाज के परिवारों ने घरों में भी गणेश प्रतिमाएं स्थापित की हैं।

घर और पंडाल में सात दिनों तक पूजन-अर्चन होगा। इसके बाद बड़ी प्रतिमा के साथ घरों में स्थापित छोटी प्रतिमाओं का भी बाजे-गाजे के साथ विसर्जन किया जाएगा। इस बार विसर्जन शोभायात्रा में महाराष्ट्र की ढोल-ताशा पार्टी के बजाय स्थानीय कलाकारों की टीम आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed