फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Asha worker went to the village to survey

सर्वे करने गांव में गई आशा कार्यकर्ता संग मारपीट

Thu, 17 Jun 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Asha worker went to the village to survey
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के होलपुर गांव में कोविड लक्षण वाले मरीजों के सर्वे के दौरान आशा कार्यकर्ता के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। घटना 14 जून को हुई है। थाने पर शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर आशा कार्यकर्ता ने बृहस्पतिवार को एसडीएम मेंहनगर को पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

होलपुर गांव निवासिनी शशिकला मौर्या पत्नी पंकज मौर्या आशा कार्यकर्ता हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती तरवां ब्लाक में है। बीते 14 जून को वह टोडरपुर गांव में कोविड लक्षण वाले लोगों का सर्वे कर रही थी। आशा कार्यकर्ता का आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी हरिओम यादव ने गालियां दी और विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गया। रजिस्टर, मोबाइल व चेन को छीन लिया। सूचना पर पहुंची 112 टीम ने मोबाइल व रजिस्टर वापस दिलाया। थाने पर तहरीर भी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना से आक्रोशित आशा कार्यकर्ता ने बृहस्पतिवार को एसडीएम मेंहनगर को पत्रक सौंप कर कार्रवाई की मांग किया। वहीं हरिओम यादव का कहना है कि उसने किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की। आशा कार्यकर्ता द्वारा झूठा आरोप लगाया जा रहा है। पत्रक देने वालों में ब्लाक अध्यक्ष सरोज चौहान, शशिकला, सुनीता, लालसा, संगीता, किरण गिरी, कौशिल्या, गुड़िया, सीमा आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed