फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   As soon as the dead body reached, the relatives got angry, demonstrated

Azamgarh News: शव पहुंचते ही परिजन हुए आक्रोशित, किया प्रदर्शन

Sun, 18 Jun 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
As soon as the dead body reached, the relatives got angry, demonstrated
थाना क्षेत्र के गोपालीपट्टी गांव निवासी अधेड़ की शनिवार की सुबह करंट से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिस व्यक्ति के खेत पर काम करने के दौरान मौत हुई थी, उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों व परिजनों ने प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार किया। गोपालीपट्टी गांव निवासी दयाराम निषाद (58) को गांव के ही राणा प्रताप सिंह शनिवार की सुबह जबरन अपने खेत पर काम करने के लिए ले कर गए थे। राणा प्रताप चोरी की लाइन से ट्यूबवेल चलाते थे। जिसका तार खेत में फैला हुआ था। इसी तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर दयाराम की मौत हो गई। रविवार को शव पोस्टमार्टम हाऊस से घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण गांव में शव रख कर प्रदर्शन करने लगे और खेत मालिक राणा प्रताप के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार किए जाने की मांग करने लगे। ग्रामीणों के प्रदर्शन की जानकारी होते ही अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और एफआईआर की कॉपी दिखाने के साथ ही कार्रवाई का आश्वासन दे कर शांत कराया। इसके बाद परिजन मृतक का शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी राणा प्रताप के खिलाफ कार्रवाई व गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे शांत नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed