फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arvind Kumar became the president, Randhir became the minister of the District Bar Association

Azamgarh News: अरविंद कुमार अध्यक्ष, रणधीर बने दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के मंत्री

Fri, 18 Apr 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kumar became the president, Randhir became the minister of the District Bar Association
आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में बृहस्पतिवार को मतगणना हुई। इसमें अरविंद कुमार पाठक अध्यक्ष और रणधीर सिंह मंत्री चुने गए। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, मंत्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए बुधवार को मतदान हुआ था। बृहस्पतिवार को संघ के सभागार में एल्डर कमेटी के चेयरमैन श्रीराम त्रिपाठी और निर्वाचन अधिकारी शिवधन प्रसाद की देखरेख में मतगणना हुई। इसमें अरविंद कुमार पाठक 201 मत पाकर अध्यक्ष चुने गए। भृगुनाथ राम को 169 और बलिराम यादव को मात्र 11 मत मिले। 208 मत पाकर रणधीर सिंह मंत्री निर्वाचित हुए, जबकि मो. रफीक को 157 और रविशंकर यादव को छह मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। संतोष कुमार श्रीवास्तव को 292, मनकू कुशवाहा को 239 मत मिले तीसरे प्रत्याशी शिवशंकर गोड़ को 123 मत मिले। छह सदस्यीय वरिष्ठ कार्यकारिणी समिति का भी परिणाम घोषित किया गया। उपाध्यक्ष के दो पदों, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सहमंत्री प्रकाशन, सहमंत्री प्रशासन, सहमंत्री पुस्तकालय और छह सदस्यीय कनिष्ठ कार्यकारिणी के पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण उन्हें निर्विरोध घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed