फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arshad Gang declared, listed with code number D-265

Azamgarh News: अरशद गैंग घोषित, कोड नंबर डी-265 से सूचीबद्ध

Fri, 01 Aug 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Arshad Gang declared, listed with code number D-265
आजमगढ़। जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बुधवार को एक संगठित अपराधी गिरोह को जनपद स्तरीय सूचीबद्ध गैंग घोषित किया है। यह गिरोह सरायमीर थाना क्षेत्र के पुराना कस्बा निवासी अरशद के नेतृत्व में संचालित हो रहा था। आरोपी अरशद द्वारा आर्थिक, भौतिक और दुनियावी लाभ के लिए अपने आसपास के लोगों पर जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास जैसे गंभीर अपराध लगातार किए जा रहे थे।
विज्ञापन

एसएसपी द्वारा जारी आदेश में गैंग को जनपद स्तर पर आपराधिक गैंग कोड डी-265 के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, ताकि इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखी जा सके। प्रभारी एसपी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि सूचीबद्ध गैंग डी-265 के प्रमुख अरशद के अलावा दो अन्य सदस्य भी चिन्हित किए गए हैं। इसमें इरशाद अहमद उर्फ जीशान व मुस्तफा निवासी पुराना थाना कस्बा सरायमीर का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed