फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arpita and Vivek secured the first position in the traditional yogasana event.

Azamgarh News: योगासन के ट्रेडिशनल इवेंट में अर्पिता व विवेक ने पाया पहला स्थान

Sun, 20 Sep 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Arpita and Vivek secured the first position in the traditional yogasana event.
प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज में योगासन करतीं छात्राएं। स्रोत-विभाग
प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज में शनिवार को 70वीं जनपदीय विद्यालयी योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से करीब 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसके विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने योगासन का प्रदर्शन किया। सदर तहसील के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के ट्रेडिशनल इवेंट बालिका अंडर-14 में इंटरनेशनल स्कूल की अर्पिता प्रजापति ने पहला, पहल मद्धेशिया ने दूसरा और शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज की अंजलि सोनकर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-17 में निश्वा इंटर कॉलेज की अनामिका गुप्ता प्रथम, अग्रसेन इंटर कॉलेज की शिवानी सोनकर द्वितीय और प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज की आकांक्षा प्रजापति तृतीय रहीं। अंडर-19 में विश्वा इंटर कॉलेज की ऋषिका प्रथम और शिब्ली इंटर कॉलेज की श्वेता सोनकर द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेडिशनल इवेंट बालक अंडर-17 में डीएवी इंटर कॉलेज के विवेक ने पहला, अंकित ने दूसरा और प्रियांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज के शौर्य प्रथम और डीएवी इंटर कॉलेज के शिवानंद द्वितीय रहे।
मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित विजेता खिलाड़ी 29 सितंबर को होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में आजमगढ़ जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत वर्मा और जनपदीय खेल प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में योगासन संघ अध्यक्ष लौटूराम, सचिव अशोक कुमार गुप्ता, अनंत दुबे, डॉ. नितिन, पूजा, रितु और अर्चना शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed