फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Army stabbed

सेना के जवान पर चाकू से हमला

Mon, 09 Jan 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 09 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Army stabbed
मनीष यादव

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भोरमपुर गांव में रविवार की रात सो रहे सेना के जवान पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से ताबड़तोड़ आठ वार कर उसे घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गया। परिवार के लोगों ने पहले उसे स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने रात को ही रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

  मेंहनगर थाना क्षेत्र के भोरमपुर गांव निवासी मनीष यादव (26) पुत्र कल्लन वर्ष 2009 में आर्मी में भर्ती हुआ। वर्तमान समय में वह पठानकोट में तैनात है। मनीष ड्यूटी से छुट्टी लेकर रविवार की रात करीब आठ बजे घर पहुंचा। जून 2017 में उसकी शादी तय है। विवाह से पहले वह अपने भवन का निर्माण कराना चाहता है। इसलिए घर आया हुआ है।
विज्ञापन


   मनीष के आने की जानकारी उसके घर वालों के अलावा अन्य किसी को नहीं थी। रविवार की रात वह भोजन के बाद बरामदे में सोया था। रात करीब एक बजे अज्ञात हमलावर मनीष के चारपाई पर पहुंचा और ताबड़तोड़ चाकू से उसके सिर में आठ वार कर उसे घायल कर दिया। वह जब तक हमलावर को पकड़ या पहचान कर पाता कि वह भाग गया। खून से लथपथ मनीष को स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।  जहां इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ लालगंज राधेश्याम ने बताया कि मनीष के परिवार में उसके मां-बाप और छोटे भाई के अलावा कोई नहीं था।  पिता की तहरीर के आधार पर  अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज   कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed