फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arms license of ADO Panchayat Bilariaganj canceled

एडीओ पंचायत बिलरियागंज का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

Wed, 02 Nov 2022 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Arms license of ADO Panchayat Bilariaganj canceled
आजमगढ़। अक्सर विवादों में रहने वाले एडीओ पंचायत बिलरियागंज पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष से पंगा लेना भारी ही पड़ गया। जिलाधिकारी के आदेश पर उनका शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। एडीओ पंचायत के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत बिलरियागंज शांति शरण सिंह का कुछ दिनों पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष का कहना है कि वे गांव में सफाई कर्मी की तैनाती को लेकर एडीओ पंचायत से कहे थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इतना ही नहीं फोन पर उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं कलेक्ट्रेट स्थित चाय की एक दुकान पर एडीओ पंचायत ने उन्हें अपना लाइसेंसी असलहा भी सटा दिया। हरिवंश की तहरीर पर शहर कोतवाली में एडीओ पंचायत के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ। वहीं एडीओ पंचायत शांति शरण सिंह ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है। प्रकरण की गंभीरता व भाजपा जिला उपाध्यक्ष को गोली मारने की धमकी देने के वायरल ऑडियो को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने एडीओ पंचायत शांतिशरण सिंह के असलहे का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। एडीओ पंचायत का असलहा लाइसेंस निरस्त होने को प्रशासन की उन पर बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। जिसे लेकर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed