फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Aqeedat retards read Fatiha at Ghazi Miya's tomb, asked for prayers

अकीदत मंदों ने गाजी मिया की मजार पर पढ़ा फातिहा,मांगी दुआएं

Sun, 22 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Aqeedat retards read Fatiha at Ghazi Miya's tomb, asked for prayers
आजमगढ़। मुहल्ला जालंधरी स्थति गांजी मिया की मजार पर रविवार को अकीदतमंदों ने मजार शरीफ पर पहुंचकर फातिहा पढ़ा और अपनी और अपने परिवार की हिफाजत के लिए दुआ मांगी। जिनकी मुरादें पूरी हो गई थी, उन्होंने मजार पर चादर चढ़ाई। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगी हुई थी। लोगों ने जलेबी, पकौड़ी, हलुआ-पराठा का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह जालंधरी स्थित गांजी मिया की मजार पर रौजा कमेटी द्वारा कुरआनख्वानी कराई गई। शाम पांच बजे गुलामी का पुरा से गागर चांदर का जुलूस निकला, जो अपने निर्धारित रास्तों से होता हुआ मजार पर आया। जहां मजार पर चादरपोशी की गई। मजार पर जायरीनों के आने का सिलसिला दोपहर से ही शुरू हो गया। लोगों ने मजार शरीफ पर फातिहा पढ़ा और सलामती की दुआ मांगी। गाजी मियां के मेले में तरह-तरह के सामानों की दुकानें सुबह से ही लगने लगी। इसमें बच्चों का खिलौना, जलेबी, पकड़ी, हलुआ-जलेबी आदि की दुकाने थी। बच्चों ने जहां विभिन्न प्रकार के खिलौने खरीदे वही बड़ों ने जलेबी, पकौड़ी, हलुआ-जलेबी का लुत्फ उठाया। इस दौरान रौजा कमेटी के सदस्य मेले की सुरक्षा में लगे रहे। इसके अलावा पहाड़पुर चौकी भी मेले की सुरक्षा में लगी रही। देर रात तक मजार शरीफ पर लोगों ने कव्वाली का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed