फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Appointment letters given to eight assistant teachers and 52 lecturers

Azamgarh News: आठ सहायक अध्यापकों व 52 प्रवक्ताओं को दिए गए नियुक्ति पत्र

Sun, 18 Dec 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Appointment letters given to eight assistant teachers and 52 lecturers
आजमगढ़। मिशन रोजगार के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रविवार को प्रदेश के शासकीय माध्यमिक विद्यालय के लिए चयनित 1995 प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों को ऑनलाइन पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इसी क्रम में नेहरू हाल आजमगढ़ में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा जिले के आठ सहायक अध्यापक एवं 52 प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया, जिसे पाकर सभी के चेहरे खिल गए। वहीं लाइव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री ने सभी को मूल मंत्र दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने नवनियुक्त प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों से कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में आप सभी को आगामी जीवन के संबंध में महत्वपूर्ण मूल मंत्र दे दिया है। कहा कि हम सभी शासकीय कर्मचारियों को शासकीय दायित्वों के निर्वहन के वक्त मूल मंत्रों का ध्यान रखना चाहिए, चाहे वह शिक्षक हो या प्रशासनिक अधिकारी या अन्य कर्मचारी। इस राज्य की जनता द्वारा दिए गए टैक्स से हमें सैलरी मिलती है। उन्होंने कहा कि बजट का सबसे बड़ा हिस्सा शिक्षा के क्षेत्र में दिया जाता है, उसमें से लगभग 90 प्रतिशत शिक्षकों की सैलरी में दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि इस पृष्ठभूमि पर सोचोगे तो आप सभी का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि समाज में अध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान है। बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है। माध्यमिक के साथ-साथ परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा की गुणवतता में सुधार होगा, ऐसी हम कामना करते हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, जिलाविद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed