फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Appeal to support everyone in the war against drugs

नशे के खिलाफ जंग में सभी को साथ देने की अपील

Sun, 16 Aug 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Appeal to support everyone in the war against drugs
आजमगढ़। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ 15 अगस्त को हुआ। इसके तहत सामाजिक संस्था कालिका स्मारक शिक्षण सेवा संस्थान, बरजी, कंधरापुर व महापंडित राहुल सांकृत्यायन के पैतृक गांव कनैला में जनजागरूकता व संगोष्ठी के माध्यम से किया गया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि मंडलीय कारागार के अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्रा ने अपने कहा कि आधुनिक समाज में नशा सबसे घातक बुराई हैं, जो न सिर्फ व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक तथा आर्थिक रूप से ही बदहाल नहीं करते बल्कि परिवार के परिवार बर्बाद कर देती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला समाज कल्याण अधिकारी व नोडल अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आज भारत सरकार द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान की शुरूआत देश के 272 जिलों में एक साथ की जा रही है। जो 31 मार्च 2021 तक चलेगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव ने कहा कि नशा एक महारोग है। नशा किसी समस्या का समाधान नहीं है, वह सिर्फ कुछ देर के लिए हमें अपनी समस्याओं से विचलित करती है। रंगकर्मी ममता पंडित, संस्था के सचिव, शशांक मिश्रा, हरेंद्र सिंह, रामअधार राजभर, मेंहदी हसन, संग्राम पाल, संतोश दूबे, कृष्ण कुमार पांडेय, मो. इंद्रीश, राजेश पांडेय, विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार पांडेय, प्रख्यात रंगकर्मी अभिषेक पंडित, रिशु मिश्रा, सुदीप उपाध्याय व आनंद सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed