फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Anti corruption team caught two lekhpal red handed taking bribe in azamgarh

आजमगढ़: पैसे नहीं लिए मैंने…रंगे हाथ पकड़े गए घूसखोर लेखपाल तो लगे गिड़गिड़ाने, मांगे थे पांच हजार रुपये

Fri, 29 Sep 2023 05:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Sep 2023 05:15 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील परिसर में भूमि पैमाइश के नाम पर पांच हजार बतौर घूस लेते दो लेखपालों को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा तो हड़कंप मच गया। कार्रवाई के विरोध में थाने पहुंचे लेखपालों ने विरोध- प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Anti corruption team caught two lekhpal red handed taking bribe in azamgarh
रंगे हाथ पकड़े गए घूसखोर लेखपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील परिसर उस समय हड़कंप गया जब एंटी करप्शन की टीम ने दो लेखपालों को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि भूमि की पैमाइश के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे गए थे। आरोपियों ने अपने आप को छुड़ाने के लिए हाथ पांव चलाए, लेकिन उनकी एक न चली। बार-बार कहते रहे कि पैसे नहीं लिए। टीम दोनों को लेकर जीयनपुर कोतवाली गई। जहां काफी संख्या में लेखपाल भी पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


महराजगंज थाना अंतर्गत देवारा जदीद गांव निवासी चंदा पत्नी प्रमोद ने अपनी जमीन की पैमाइश के लिए तहसील पर आवेदन दिया था। पैमाइश करने के नाम पर लेखपाल यादवेंद्र यादव ने उससे पांच हजार रुपये की मांग की।  चंदा ने एंटी करप्शन टीम वाराणसी से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिले में पहुंची  एंटी करप्शन टीम ने स्थानीय टीम के साथ संपर्क कर रणनीति को अंतिम रूप देते हुए सगड़ी तहसील पहुंच गई। जहां शिकायतकर्ता चंदा ने लेखपाल यादवेंद्र यादव को पैसे दिए। इसी दौरान पैसा जमीन पर गिर गया। जिसे यादवेंद्र के साथ मौजूद लेखपाल रामायन भारद्वाज ने उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान एंटी करप्शन टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। लेखपालों को रिश्वत लेते पकड़े जाने की जानकारी होते ही पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन टीम दोनों लेखपालों को अपने वाहनों में बैठा कर जीयनपुर कोतवाली लेकर चली गई।

पीछे-पीछे साथी लेखपाल भी कोतवाली पहुंच गए और लेखपाल रामायन भारद्वाज को निर्दोष बताते हुए छोड़े जाने की मांग करने लगे। वहीं एंटी करप्शन टीम जीयनपुर कोतवाली में जरूरी लिखापढ़ी करने के बाद दोनों को लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed