फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Annapurna Store will have three to four ration shops in every block

Azamgarh News: हर ब्लाॅक में तीन से चार राशन की दुकानें बनेगी अन्नपूर्णा स्टोर

Sat, 25 Nov 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Annapurna Store will have three to four ration shops in every block
कोटेदार के बदलने पर भी अब राशन की दुकान वहीं रहेगी, जहां अभी तक थी। राशन की दुकान अब पर अन्नपूर्णा स्टोर के नाम से जानी जाएगी और वह दुकान स्थाई रहेगी। ऐसे में कोटेदार बदलने पर ग्रामीणों को राशन लेने के लिए दूसरी जगह भटकने की जरूरत नहीं होगी। शासन का निर्देश है कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक में तीन से चार अन्नपूर्णा स्टोर बनाए जाएं। ऐसे में जिले में 75 अन्नपूर्णा स्टोर बनाए जाने हैं। इसमें पहले चरण में 15 और दूसरे चरण में 60 अन्नपूर्णा स्टोर बनने हैं। इसमें पहले चरण की 15 दुकानों को तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई है। दूसरे चरण के लिए भी दुकानों को चयनित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे। इससे घटतौली, झगड़े आदि में कमी आएगी।
विज्ञापन



कोटेदार बढ़ा सकते हैं आमदनी
55 वर्ग गज में एक स्टोर बनाया जाएगा। इसमें राशन वितरण के अलावा आने वाले कार्ड धारकों को बैठने के लिए जगह, पेयजल आदि की भी व्यवस्था रहेगी। कोटेदार चाहते हैं तो वह वहां पर सीएससी संचालित कर सकता है। इसके अलावा छोटू सिलिंडर की बिक्री भी कर सकता है। यहां तक कि कोटेदार किराना की दुकान भी अपनी आय बढ़ने के लिए चला सकता है।
विज्ञापन



पहले चरण के लिए दुकानों का कार्य शुरू हो चुका है, जिन्हें जल्द तैयार कर शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद राशन कार्ड धारकों को एक निश्चित जगह पर हमेशा राशन मिला करेगा। अन्य सुविधाएं भी वे वहां पा सकते हैं। - सुनील कुमार पुष्कर, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed