फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Animal trader robbed of 46 thousand rupees

पशु व्यापारी तमंचा सटा कर 46 हजार की लूट

Mon, 01 Feb 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Animal trader robbed of 46 thousand rupees
अहरौला। स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार की रात बाइक से घर लौट रहे पशु व्यापारी को बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया और तमंचा सटा कर उसके पास रखे 46 हजार रुपये लूट लिया। पीड़ित ने अहरौला थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

अहरौला के खारामपुर गांव निवासी रामदरस यादव पुत्र महेश यादव पशु व्यापारी है। रविवार की रात साढ़े नौ बजे वह बाइक से घर वापस लौट रहा था। कोहरा घना होने के चलते वह काफी धीरे-धीरे चल रहा था। अभी वह वर्तानी गांव के पास ही पहुंचा था कि एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। रामदरस कुछ समझ पाता कि एक बदमाश ने उसे तमंचा सटा दिया और तलाशी लेकर जब में रखे 46 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना के बाबत पीड़ित पशु व्यापारी ने अहरौला थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed