{"_id":"6039379f8ebc3ee9054652b5","slug":"angry-villagers-sit-on-a-dharna-due-to-blocking-the-way-azamgarh-news-vns576998080","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता अवरुद्ध होने से नाराज ग्रामीण धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता अवरुद्ध होने से नाराज ग्रामीण धरने पर बैठे
विज्ञापन
अतरौलिया। खीरीडीहा-सेनपुर मार्ग को रोकने से खफा ग्रामीणों ने रास्ता घेरकर शुक्रवार को धरना दिया। जानकारी मिलने पर एसडीएम समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने रास्ता खोलने का आश्वासन देकर ग्रामीणों के धरने को समाप्त कराया।
ग्राम पंचायत खीरीडीहा, सेनपुर के बीच पक्की सड़क है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे इस पक्की सड़क को पार कर गुजर रहा है। कार्यदायी संस्था ने ग्रामवासियों को यह आश्वासन दिया था कि इस पर रास्ता बनेगा। अब अपनी बात से मुकर रहे हैं। इस बात से क्षुब्ध ग्रामीण शुक्रवार को टेंट डालकर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अतरौलिया दिनेश कुमार यादव, एसडीएम बूढ़नपुर अरविंद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अगर ऐसा हुआ तो गांव के आवागमन का दूसरा कोई रास्ता नहीं बचेगा। ग्राम पंचायत में प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में बाढ़ जैसे हालात होते हैं। ग्रामीण इसी एकमात्र रास्ते के माध्यम से प्राथमिक स्कूल बनवारीपट्टी और सरकारी अस्पताल में शरण लेते हैं। ऐसी स्थिति में इस पर आने जाने के लिए रास्ते का बनना आवश्यक है। ग्रामवासियों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। एसडीएम बूढ़नपुर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत खीरीडीहा के ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। दिलीप बिल्डकॉन से पूछा गया है। डीएम के माध्यम से शासन को अवगत कराया जाएगा। स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस मौके पर रमेश राजभर, सूर्यभान निषाद, रामनयन यादव, कन्हैया निषाद, संदीप, जयहिंद, विशाल राजभर, दिलीप कुमार, रामसजीवन, राहुल निषाद उपस्थित रहे।