आजमगढ़। एक साल बर्बाद होने से क्षुब्ध श्री दुर्गा जी गर्ल्स डिग्री कालेज सेहदा की छात्राएं शनिवार का डीएम कार्यालय पहुंची। छात्राओं ने स्कूल प्राचार्य पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने बीए द्घितीय वर्ष की परीक्षा फिर से कराने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। छात्राओं ने बताया कि कुल करीब 51 छात्राएं श्री दुर्गा जी गर्ल्स डिग्री कालेज सेहदा में पढ़ती हैं। आरोप है कि जब वह वर्ष 2021 में बीए द्घितीय वर्ष में थी तो विद्यालय की लापरवाही के कारण उनका परिणाम सही नहीं आया। इतना ही नहीं जब परिणाम के बारे में पूछा गया तो प्राचार्य ने कहा कि सभी का परिणाम सही है। सभी लोग उत्तीर्ण हो चुकी हैं और सभी बीए तृतीय वर्ष में प्रवेश ले लें। छात्राओं ने कहा कि उनके कहने पर वह तृतीय वर्ष में प्रवेश ले लिया। जब परीक्षा का समय आया तो वह सभी प्रवेश पत्र लेने पहुंचे लेकनि उनका प्रवेश पत्र ही नहीं आया। विद्यालय द्वारा कह दिया गया कि आपका परीक्षा फार्म अग्रसारित नहीं हो सका था। जब परिणाम पूछा तो पता चला कि सभी का परिणाम किसी भी कारण से रोक दिया गया है जो विद्यालय की गलती है। इस अवसर पर सोनाली निगम, दीपशिखा कुमारी, पूजा कुमारी, ममता कुमारी, उजाला कुमारी, चंदा कुमारी, ज्योति भारती, गुड्डी भारती, खुशबू कुमारी व पुष्पा यादव सहित आदि छात्राएं शामिल थीं।