{"_id":"60d4d0078ebc3e32bb78845d","slug":"angry-farmers-did-not-buy-wheat-azamgarh-news-vns5967301139","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद न होने से नाराज किसानों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद न होने से नाराज किसानों ने किया चक्का जाम
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के जीयनपुर स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीदारी ना होने से किसानों ने बृहस्पतिवार को सड़क पर गेहूं लदी ट्राली खड़ा कर चक्का जाम कर दिया। एक घंटे तक जीयनपुर मुबारकपुर मार्ग जाम रहा। मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाली प्रभारी समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया।
चकलालचंद गांव निवासी किसान मोनू सिंह ने बताया कि दो जून से 19 जून तक हरैया क्रय केंद्र पर गेहूं लदी ट्राली लेकर खड़ा था और अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। लेकिन वहां पर खरीदारी नहीं हुई ।19 जून को जीयनपुर स्थित क्रय केंद्र पर ट्राली पर गेहूं लेकर बेचने के लिए आया। 22 जून को खरीदारी के अंतिम तिथि थी जो बीत गई, लेकिन उसके बाद भी गेहूं की खरीदारी नहीं हो पाई। किसान आस लगाया हुआ था कि खरीदारी तिथि बढ़ेगी, और मेरे गेहूं की खरीदारी होगी, लेकिन खरीदारी की तिथि नहीं बढ़ीं। बृहस्पतिवार को दोपहर 12.45 बजे किसानों ने गेहूं लदी ट्राली क्रय केंद्र के सामने जीयनपुर मुबारकपुर मार्ग पर लाकर खड़ा कर दिया। जिसके चलते जीयनपुर मुबारकपुर मार्ग बाधित हो गया, वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की और कहा हम किसानों का सुनने वाला कोई नहीं है। किसान दर-दर भटक रहे हैं, गेहूं खरीदारी नहीं हो रही है। जब तक मेरे गेहूं की खरीदारी नहीं होगी तब तक हम क्रय केंद्र पर गेहूं लदी ट्राली लेकर पड़े रहेंगे। किसानों के जाम की सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली प्रभारी हिमेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर 1.45 बजे जाम को समाप्त कराया।
अंकुरित गेहूं को लेकर सड़क पर उतरे किसान और कांग्रेसी
लाटघाट। अंकुरित गेहूं को लेकर किसान व कांग्रेसी बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर गए। किसानों और कांग्रेसियों ने 11 ंद राय, चेतन सिंह, शिवकुमार, हरिनाथ मौर्य, अजीत राय जिला महासचिव, दीपक, रामकेवल, जोगेंद्र नाथ, रामरतन, अखिलेश, योगेश, राज बिहारी, ज्ञान सिंह आदि किसानों का गेहूं एक महीने से सड़क के किनारे ट्राली पर रखा है। खरीद न होने के कारण गेहूं अंकुरित हो गया है। अंकुरित गेहूं को लेकर किसान और कांग्रेसी नेता सड़क पर बैठ गए। दोपहर बाद दो बजे के करीब एसआई राजेश कुमार, नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा मौके पर पहुंचे। समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। हरैया के विपणन प्रभारी रत्न कृष्णम ने बताया कि हमारे द्वारा 10759 कुंतल गेहूं की खरीद 239 किसानों से की जा चुकी है। जबकि पिछली बार 8339 खरीदा गया था। सगड़ी तहसील में 15 जून के बाद तीन केंद्र बनाए गए। नायब तहसीलदार विपणन केंद्र प्रभारी से बात कर किसानों को आश्वासन दिया कि डीएम से मिलकर समस्या का समाधान कराएंगे। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव अजीत राय, राजू मिश्रा, आनंद शर्मा, मुकेश राय, तस्लीम, प्रेमचंद पाठक, नवनीत राय, सुदर्शन यादव, अरविंद मिश्रा, अरविंद जायसवाल आदि लोग किसानों के साथ अपनी मांगों पर अड़े रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों का गेहूं अंकुरित हो गया है अंकुरित हुए गेहूं की खरीद की जाए और इनका मुआवजा दिया जाए।