{"_id":"613a447c8ebc3eb6907c6dfb","slug":"anaj-sempal-azamgarh-news-vns610672189","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीए ने अभियान चलाकर दुकानों से लिए छह नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडीए ने अभियान चलाकर दुकानों से लिए छह नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापामार अभियान चलाया। विभिन्न स्थानों से कुल छह सैंपल लिए गए। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में खलबली मची रही।
एफडीए की टीम द्वारा एसएस हाउस परानापुर से चीनी, बालाजी डेयरी करतालपुर से गाय का दूध, बालाजी स्वीट्स कंधरापुर से भैंस का दूध, प्रमोद यादव भंवरनाथ से गाय का दूध, दुर्गा प्रसाद भंवरनाथ से भैंस का दूध, विरेंद्रनाथ पाल, पुलिस लाइन गेट के पास से मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। लिए गए कुल छह सैंपल को जांच करने के लिए क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया। संग्रहित नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के सुसंगत प्रावधानों के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ ही साथ खाद्य विभाग की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर आजमगढ़-जौनपुर राजमार्ग पर पड़ने वाले समस्त रेस्टोरेंटों एवं ढाबों के लाइसेंस, साफ-सफाई तथा खाद्य सामग्रियों की जांच करते हुए सभी के यहां शाकाहारी, मांसाहारी खाद्य सामग्रियों के अलग रख-रखाव, बंद डस्टबिन रखने तथा कोविड प्रोटोकाल के अनुपालन की सख्त हिदायत दी गई। बिना पंजीकरण व लाइसेंस पाए गए आधे दर्जन ढाबों व रेस्टोरेंट का चालान किया गया। यह कार्रवाई प्रत्येक राजमार्गों एवं सड़कों पर नियमित जारी रहेगी।