फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   An orange alert has been issued for dense fog on New Year's Day, with the minimum temperature dropping by 3 degrees.

Azamgarh News: नए वर्ष पर घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी, न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरा

Thu, 01 Jan 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
An orange alert has been issued for dense fog on New Year's Day, with the minimum temperature dropping by 3 degrees.
ठंड में धूप निकलने पर कुंवर सिंह उद्यान में क्रिकेट खेलता युवक। - फोटो : samvad
बादलों के बीच हुई वर्ष 2025 के आखिरी दिन की सुबह, सर्द हवाओं ने झकझोरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। नए वर्ष पर मौसम विभाग ने घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आजमगढ़ सहित आसपास के जिलों में घना कोहरा रहेगा। वर्ष 2025 की अंतिम सुबह बुधवार की शुरुआत बादलों के बीच हुई। नौ बजे के बाद मौसम साफ हो गया। दिन में धूप निकली। इस दौरान बह रही सर्द हवा लोगों को परेशान करती रही। आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 08 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम 17 था न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था। एक दिन में न्यूनतम तापमान एक दिन में तीन डिग्री सेल्सियस कम हुआ।
सुबह हल्की ठंड और नमी के कारण वातावरण में ठिठुरन बनी रही। हालांकि, सुबह नौ बजे के बाद बादल छट गए और मौसम साफ हो गया। इसके बाद दिन में धूप निकली, इससे लोगों को राहत मिली, लेकिन ठंडी हवाओं से ठंड का असर पूरे दिन बना रहा। दिनभर बह रही सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सुबह-शाम बाहर निकलने वालों को अधिक ठंड का सामना करना पड़ा। बाजारों और सड़कों पर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। कई स्थानों पर अलाव जलाकर लोग ठंड से बचाव करते दिखे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है। साथ ही सुबह के समय दृश्यता कम रहने से वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रशासन और यातायात विभाग ने कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों से धीमी गति से चलने, फॉग लाइट का प्रयोग करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि घना कोहरा नए वर्ष के शुरुआती दिनों तक बना रह सकता है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अगले दो-तीन दिनों तक घने कोहरे की संभावना है। दिन में हवा चलने से ठंड रहेगी। लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।
अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed