फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   An old man dies while constructing a house

Azamgarh News: मकान का निर्माण करा रहे वृद्ध की मौत

Wed, 19 Jun 2024 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
An old man dies while constructing a house
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर गांव में मकान का निर्माण करा रहे एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी जानकारी उस समय हुई जब मृतक का भांजा वहां पहुंचा और गेट को बंद पाया। आवाज देने पर भी जब गेट नहीं खुला तो उसने अंदर जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के मिस्रपुर गांव निवासी महेंद्र मिश्र (65)नगर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर में वह नए मकान का निर्माण करा रहे थे। सोमवार को उन्होंने घर फोन किया कि मेरी तबीयत खराब है आ जाओ। बुधवार की सुबह उनका भांजा वाचस्पति दुबे जब निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा तो गेट अंदर से बंद था। गेट को खोलकर वह अंदर गया तो अपने मामा को गेट के अंदर बरामदे में मृत अवस्था में पाया। मृतक के पुत्र की सड़क दुर्घटना में 2015 में मौत हो चुकी है। वहीं पत्नी की मौत 2018 में बीमारी से हो चुकी है। वह अपने परिवार में अकेले थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed