Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   An aunt and her nephew died from electric current in a farm fence

Azamgarh News: खेत की बाड़ में लगाए गए करंट से चाची और भतीजे की मौत

Thu, 23 Oct 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
An aunt and her nephew died from electric current in a farm fence
34 तहबरपुर थाना क्षेत्र में युवक की मौत के बाद हंगामा कर रहे परिजनों को समझाती पुलिस। संवाद
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के डीहवा तरौधी गांव में बुधवार की सुबह खेत की बाड़ में एक व्यक्ति के लगाए गए करंट की चपेट में आने चाची और भतीजे की मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने शव को आरोपी के घर के सामने रख कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस के साथ ही सीओ बूढ़नपुर और एसडीएम निजामाबाद मौके पर पहुंचे और दो घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

डीहवा तरौधी गांव निवासी धीरज 18 पुत्र राजेंद्र प्रसाद और उसकी चाची रजनी 40 पत्नी हरेंद्र यादव बुधवार की सुबह आलू के खेत में काम करने के लिए गए थे। उनके खेत के बगल में ही गांव के ही एक व्यक्ति का खेत था। उसने अपने खेत को पशुओं से बचाने के लिए चारों तरफ से तारबंदी कर रखी थी। उस तार में उसने करंट लगा रखा था। काम करते समय धीरज का फावड़ा तार में उलझ गया। जब उसने उसे छुड़ाने का प्रयास तो वह करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने पहुंची उसकी चाची भी करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

जब तक लोग उन्हें बचाते धीरज की मौके पर ही मौत हो गई। घायल चाची रजनी को उपचार के लिए लोग लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने रजनी को भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आक्रोशित लोगों ने दोनों शवों को आरोपी के घर के सामने रखकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि उक्त व्यक्ति ने झटका मशीन के तार में 11 हजार बोल्ट का करंट दौड़ा रखा था। अगर झटका मशीन होती तो वह झटका देकर छोड़ देती। लोग उक्त युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। लोगों के हंगामे की सूचना मिलते ही तहबरपुर, कंधरापुर और निजामाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं एसडीएम निजामाबाद और सीओ बूढ़नपुर के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। सीओ और एसडीएम ने लोगों को समझा बुझाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया।
झटका मशीन के लिए लगाए गए तार में एक व्यक्ति ने करंट दौड़ा रखा था। जिससे एक युवक और एक महिला की मौत हो गई है। अभी पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेजा जाएगा। - चिराग जैन, एसपी ग्रामीण।


करंट से मासूम की गई थी
30 अप्रैल 2025 को महाराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी अमानी गांव के निकट एक खेत में खुले विद्युत तारों की चपेट में आने से अरुण यादव (10) की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक महाराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी अमानी गांव निवासी इंदल यादव का पुत्र अरुण यादव था। वह किसी कार्य से गांव के बाहर खेत की ओर गया था। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed