फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ambedkar gave constitutional status to reservation

Azamgarh News: आंबेडकर ने आरक्षण को सांविधानिक दर्जा दिलाया

Mon, 03 Jul 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar gave constitutional status to reservation
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की ओर से रविवार को नेहरू हाल के सभागार में प्रतिनिधित्व (आरक्षण) उसका संरक्षण व हम सबका दायित्व विषयक पर संगोष्ठी हुई। वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने आरक्षण को सांविधानिक दर्जा दिलाया था। राष्ट्रीय महासचिव बुद्धमित्र मुसाफिर ने कहा कि बहुसंख्यकों को सर्वप्रथम छत्रपति साहू जी महाराज ने सम्पूर्ण क्षेत्र में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हे मानवीय हक दिलाने का प्रयास किया। डॉ आंबेडकर ने उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए प्रतिनिधित्व (आरक्षण) को जीवन भर संघर्ष कर सांविधानिक दर्जा दिलाया। राष्ट्रीय संरक्षक पी कन्नौजिया ने भी विचार रखे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार बौद्ध व संचालन जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार गौतम ने किया। इस दौरान सत्यप्रकाश बौद्ध, संजय कुमार, रूद्रप्रताप, शिवमूरत बौद्ध, जयचंद गौतम, डॉ दयानंद, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed