{"_id":"608e83898ebc3eb92e77f011","slug":"ambari-pradhan-candidate-got-corona-positive-stirred-up-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज़मगढ़ : अम्बारी प्रधान पद के प्रत्याशी मिला कोरोना पॉजीटिव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज़मगढ़ : अम्बारी प्रधान पद के प्रत्याशी मिला कोरोना पॉजीटिव, मचा हड़कंप
Sun, 02 May 2021 04:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 02 May 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज़मगढ़ के पवई की कृषक इंटर काॅलेज पर चल रही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में अम्बारी प्रधान पद के प्रत्याशी अमित जायसवाल के कोरोना पॉजीटिव की सूचना पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में कक्ष संख्या 26 के टेबल नंबर एक को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
पवई विकास खंड के पंचायत चुनाव की मतगणना का कार्य कृषक इंटर काॅलेज में चल रहा था। सभी प्रत्याशी और अभिकर्ता मतगणना कराने में मशगूल थे। शोसल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़ हुए थे। तभी दो बजे अचानक कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित हुई कि अंबारी के प्रधान पद के प्रत्याशी एवं मतगणना एजेंट अमित जायसवाल कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। वह तत्काल मतगणना कक्ष 26 टेबल नंबर एक को छोड़ कर घर चले गए। जैसे ही इसका एनाउंसमेंट हुआ वहां मौजूद हर कोई सकते में आ गया। लोगों की समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। हालांकि सूचना के बाद अमित जायसवाल तत्काल इस बात की जानकारी होने पर वहां से निकल गए। पवई आरओ कुंवर विकास सिंह ने बताया 26 नंबर कक्ष के टेबल नंबर एक में कोरोना पॉजीटिव पाए जाने पर तत्काल सैनिटाइज कराया गया। वर्तमान में मतगणना का कार्य जारी है।
विज्ञापन