फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Along with the murder of father and son, there was also an attempt to burn the shop.

Azamgarh News: पिता-पुत्र की हत्या संग दुकान जलाने की भी हुई थी कोशिश

Fri, 22 Sep 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Along with the murder of father and son, there was also an attempt to burn the shop.
महाराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहां बाजार में 20 सितंबर की सुबह पिता पुत्र की हत्या के बाद दुकान को जलाने का भी प्रयास हमलावरों ने किया था। इतना ही नहीं लगभग तीन मिनट तक हमलावरों ने तांडव मचाया और आसपास के लोग मूकदर्शक बने रहे। हमलावरों की सारी कवायद सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसका फुटेज अब सामने आया है।
विज्ञापन

सरदहां बाजार में रशीद की कपड़े की दुकान थी। बुधवार की सुबह रशीद अपनी दुकान पर साफ- सफाई में मशगूल था। इसी दौरान हमलावर दुकान पर पहुंचते ही रशीद को गोली मार दिए। इस दौरान दुकान में कुछ और शख्स भी मौजूद थे, जो अपनी जान बचा कर भागते नजर आए। इन्हीं में दूसरा मृतक शोएब भी था जो भाग कर निर्माणाधीन मकान में घुसा और हमलावरों ने वहां उसे गोली मार मौत के घाट उतार दिया। हमलावरों ने लगभग तीन मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग करने के साथ ही दुकान में आग लगाने का भी प्रयास किया। तीन मिनट तक बदमाशों का तांडव चलता रहा और आसपास के लोग मूकदर्शक बने रहे। घटना को सिर्फ तीन नहीं बल्कि आधा दर्जन बदमाशों ने अंजाम दिया है। सभी हाथों में तमंचा लिए है और मुंह पर मास्क लगाए है। घटना के दो दिन बाद सामने आया सीसीटीवी फुटेज मृतक रशीद की दुकान में लगे कैमरे का है। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी हमलावर तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन सीसीटीवी का सेटअप बॉक्स बदमाश नहीं ले जा सके। जिसके कारण बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े बेखौफ होकर दिए जा रहे घटना के अंजाम की सारी कवायद सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड है। फुटेज को देखकर साफ तौर पर लग रहा है कि हमलावरों को किसी का भी खौफ नहीं था। वे पूरी तरह से बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed