फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Allocation of funds for university in UP Budget, sweets distributed

बजट में विश्वविद्यालय के लिए धन आवंटित, बांटी गई मिठाई

Tue, 18 Feb 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Allocation of funds for university in UP Budget, sweets distributed
बजट में विश्वविद्यालय के लिए धन आवंटन किए जाने से खुश होकर डीएवी पीजी कालेज में मिठाई बांटते शिक? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा मंगलवार को पेश किए गए चौथे आम बजट में आजमगढ़ में प्रस्तावित आवासीय विश्वविद्यालय के लिए प्रावधान किए जाने पर विश्वविद्यालय अभियान समिति ने हर्ष व्यक्त किया है। डीएवी पीजी कालेज परिसर में अभियान से जुड़े छात्र-छात्राओं व बुद्धिजीवियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार को आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अभियान के संयोजक डा. सुजीत भूषण ने कहा कि जनपदवासी विगत 50 सालों से विश्वविद्यालय की मांग कर रहे थे और पांच सालों से लगातार विश्वविद्यालय अभियान चला रहे थे। बजट में विश्वविद्यालय का प्रावधान कर मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा पर आज मुहर लगा दी है। इसके लिए वहां मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार को धन्यवाद देते हुए हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर राकेश गांधी, अमित कुमार सिंह, शिवबोधन उपाध्याय, विवेक कुमार उपाध्याय, आशीष विश्वकर्मा, रजनीश श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव, अरुणेंद्र श्रीवास्तव, शशिकला विश्वकर्म, विकास यादव, शैलेश कुमार, आरती मौर्या, अंकिता प्रजापति, सरस्वती यादव, आशीष यादव, खुशबू यादव, वंदना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed