{"_id":"5ae3650e4f1c1b62098b6ed5","slug":"alliance-will-contest-lok-sabha-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा नहीं, गठबंधन लड़ेगा लोकसभा चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा नहीं, गठबंधन लड़ेगा लोकसभा चुनाव
आजमगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
सठियांव में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का स्वागत करते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। आगामी लोकसभा चुनाव सपा अथवा बसपा नहीं बल्कि दोनों दलों का गठबंधन लड़ेगा। ये बातें सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने शुक्रवार को सिधारी क्षेत्र स्थित एक सपा नेता के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने प्रदेश अध्यक्ष का जिले में सपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि आजमगढ़ से नेता जी का शुरू से लगाव का ही नतीजा था कि उन्होंने पिछला लोकसभा चुनाव मैनपुरी के साथ ही आजमगढ़ से भी लड़ा। दोनों स्थानों से जीतने के बाद मैनपुरी को छोड़कर आजमगढ़ के सांसद बने। 2019 का लोकसभा चुनाव वे किस सीट से लडे़ंगे इसका फैसला वो स्वयं ही लेंगे।
कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा-बसपा का संयुक्त उम्मीदवार ही चुनाव लड़ेगा और गोरखपुर-फूलपुर गठबंधन के प्रत्याशियों की तरह जीतेेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार में लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। सरकार विकास की बात कहकर सत्ता में आई लेकिन एक भी विकास कार्य अब तक नहीं कराया गया।
विज्ञापन
किसानों की सरकार होने का दावा करने वाली इस सरकार में किसानों के धान, गन्ना आलू की फसल बर्बाद हो चुकी है। गन्ना किसानों का मिलों पर 11 हजार करोड़ रुपया बकाया है तो वहीं 40 प्रतिशत गन्ना अभी भी खेतों में ही पड़ा हुआ है। पैसा मांगने पर किसानों पर लाठियां बरसाईं जा रही है।
नौजवानों का भी सरकार यही हाल कर रही है। न्यायपालिका, मीडिया सभी सरकार में परेशान है। सीएम योगी अब दलितों के घर जा कर भोजन करने का नाटक कर रहे है। जब सैकड़ों बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ी गई तो सरकार चुप्पी साध कर बैठ गई थी। चुनाव आते ही दलितों को लुभाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। प्रेसवार्ता के पूर्व सपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर ललई यादव, अभयनरायन पटेल, अमित यादव, बृजलाल सोनकर समेत काफी संख्या में सपा नेता मौजूद रहे।
भाजपा का जंगल राज कायम: नरेश उत्तम
सठियांव। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का सठियांव में पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को जोरदार स्वागत हुआ किया गया। मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष का का स्वागत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए नरेश उत्तम पटेल ने कहा अपनी टीम के साथ मिशन 2019 के लिए जुट जाए ।
प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का जंगल राज कायम है। इसमें सबसे ज्यादा महिलाए, बच्चियां असुरक्षित है। इस अवसर पर मुख्य रूप से लालचंद यादव प्रधान, देवसी यादव, डा.अशोक कुमार, राधेश्याम भारती, ज्याउल्लाह महाप्रधान, मोर्करम मलिक, विजयपाल यादव आदि उपस्थित थे ।