फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Alleged conversion of religion on pretext of prayer meeting in azamgarh police detain three peple and interrogating

Azamgarh News: प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण का आरोप, हिंदू संगठनों के विरोध पर पहुंची पुलिस, दो गिरफ्तार

Sun, 22 May 2022 03:05 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 22 May 2022 03:05 PM IST
सार

आजमगढ़ शहर के बवाली मोड़ के पास एक मकान में रविवार की सुबह प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण का आरोप लगाकर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया।

विज्ञापन
Alleged conversion of religion on pretext of prayer meeting in azamgarh police detain three peple and interrogating
प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के बवाली मोड़ के पास एक मकान में रविवार की सुबह प्रार्थना सभा में धर्मांतरण की जानकारी होने पर हिंदू संगठनों ने जाकर हंगामा किया और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, उनसे पूछताछ हो रही है।

विज्ञापन


शहर के रोडवेज इलाके में बवाली मोड़ के पास एक घर में चर्च बनाकर धर्मांतरण की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रविवार की सुबह छापा मारा। घर में भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष इकट्ठा थे और विशेष प्रार्थना सभा चल रही थी। धर्मांतरण किए जाने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस का वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जिस पर पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर शहर कोतवाली ले आई, जहां उनसे पूछताछ चल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां पर काफी दिनों से घर में लोगों को जुटाकर इस प्रकार का आयोजन होता रहता था। क्षेत्र के लोगों ने इसकी सूचना हिंदू संगठनों को दी। इसके बाद रविवार को पुलिस और हिंदू संगठनों द्वारा इसे रोका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ कोतवाली के  प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव ने कहा कि जित्तू सोनकर की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। जांच की कवायद में पुलिस जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed