फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Allama dreams to fulfill the objective of

अल्लामा के ख्वाबों को पूरा करना ही मकसद

Thu, 19 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 19 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Allama dreams to fulfill the objective of
शिब्ली नेशनल पीजी कालेज और दारुल मुसन्नफीन के संस्थापक अल्लामा शिब्ली नोमानी के वफात को शिब्ली डे के रूप में मनाया गया। बुधवार सुबह शिब्ली एकेडमी में कुरआनख्वानी हुई। इसके बाद शिब्ली नेशनल कालेज के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन की तिलावत के बाद हुआ।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि शिब्ली नेशनल पीजी कालेज के प्रबंध समिति के अध्यक्ष रिजवान फारुकी ने कहा कि अल्लामा शिब्ली नोमानी की दी हुई तालिम पर अमल करते हुए उनके ख्वाबों को पूरा करना ही उनके लिए सच्ची खिराजे अकीदत होगी। कहा कि अल्लाम कौम के लोगों की शिक्षा के प्रति काफी चिंतित रहा करते थे। यही वजह थी उन्होंने शिब्ली कालेज और दारुल मुसन्नफीन की बुनियाद डाली।
विज्ञापन


वह एक ऐसे महान शिक्षाविद थे कि जहां-जहां गए अपनी विद्वता की छाप छोड़ी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे उर्दू विभागाध्यक्ष डा. शबाबुद्दीन ने कहा कि जब देश अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था तो अल्लाम शिब्ली ने देश की एकता अखंडता को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनका मानना था कि जब तक लोग शिक्षित नहीं होंगे तब तक अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण था कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया। गोष्ठी को प्रबंधक नियाज अहमद जमाली एडवोकेट, मिर्जा महफूज बेग, छात्रा एरम फातमा, मोहम्मद नाजिम ने भी संबोधित किया। इस मौके पर शिब्ली कालेज के प्राचार्य गयास असद, शहबाज सिद्दीकी, डा. ताहिर, अहमद इम्तेयाज, नोमान अहमद, डा. तारिक उस्मानी, डा. सआदुज्जफर जीमी, शिब्ली इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुहेल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed