फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   All schools could not be connected at the state level, trial was not done

Azamgarh News: प्रदेश स्तर पर कनेक्ट नहीं हो सके सारे विद्यालय, नहीं हुआ ट्रायल

Tue, 06 Feb 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
All schools could not be connected at the state level, trial was not done
यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्य 22 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसके लिए जनपद में तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को प्रदेश स्तर पर ट्रायल का कार्य सोमवार को होना था। जनपद में सभी विद्यालयों के कनेक्ट न होने के कारण ट्रायल नहीं हो सका।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जनपद को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। जनपद में नकल विहीन परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जिले के साथ ही प्रदेश स्तर पर मानीटरिंग की जानी है। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों को आनलाइन प्रदेश स्तर पर बने कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है। सोमवार को सभी केंद्रों का ट्रायल होना था। इसमें यह देखा जाना था कि विद्यालय के सीसीटीवी ठीक ढंग से काम कर रहे हैं या नहीं। जनपद में सोमवार को इस ट्रायल को नहीं किया जा सका। जनपद में बनाए गए 276 परीक्षा केंद्रों के 500 से 550 डीवीआर को स्टेट सेंटर से जोड़ा जाना है। लेकिन सोमवार तक जिले में 400 डीवीआर ही स्टेट सेंटर से जुड़ सके। इसके कारण ट्रायल का कार्य नहीं हो सका। डीआईओएस मनोज मिश्रा ने बताया कि बुधवार तक सभी डीवीआर स्टेट सेंटर से जुड़ जाएंगे। इसके बाद स्टेट सेंटर से कभी भी ट्रायल की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed