फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Akhand Pratap surrendered in court

एक लाख का इनामी अखंड ने किया समर्पण

Thu, 12 Dec 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Akhand Pratap surrendered in court
अखंड प्रताप सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। एक लाख के इनामी तरवां थाने के जमुआ गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख अखंड प्रताप सिंह ने एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर गैंगेस्टर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कुछ ही दिन पहले एसपी ने उसपर इनाम की राशि बढ़ाकर ढाई लाख रुपये करने के लिए डीजीपी को रिपोर्ट भेजी थी। वाराणसी के मशहूर ट्रांसपोर्टर धनराज यादव की हत्या के मामले में फरार चल रहा अखंड प्रताप सिंह कोर्ट से पैरोल लेकर साल 2017 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। हार के बाद से ही वह फरार था।
विज्ञापन

राजनीतिक संरक्षण में घूमने वाले इस अपराधी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। ऐसे में कोर्ट ने जब डीजीपी को तलब कर फटकार लगाई, तो पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई का ढिंढोरा पिटवाया। वैसे तो कोर्ट के पास प्राय: फोर्स मौजूद रहती है, लेकिन गुरुवार को इसकी भनक भी नहीं लगी। अखंड प्रताप सिंह ने गैंगेस्टर कोर्ट में पहुंचकर समर्पण करने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी मिली और कई थानों की फोर्स न्यायालय के आसपास पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed