फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Akash, the district topper in Intermediate, dreams of becoming an engineer

Azamgarh News: इंटरमीडिएट में जिला टॉपर आकाश का है इंजीनियर बनने का सपना

Sat, 26 Apr 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Akash, the district topper in Intermediate, dreams of becoming an engineer
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आ गया है। इंटरमीडिएट में आकाश कुमार ने यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले में पहली रैंकिंग हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाने का काम किया है। वहीं राजशेखर ने जिले में दूसरा स्थान पाया है। आगे चलकर जहां आकाश कुमार इंजीनियर बनना चाहते हैं वहीं राजशेखर सिविल सर्विस में जाना चाहते हैं। आकाश कुमार ने बताया कि नियमित 8 घंटे की पढ़ाई करता था। इस पढ़ाई के दौरान जो भी डाउट रहते थे उन्हें स्कूल के शिक्षकों से क्लियर करवाता था। ऐसे में मेरी सफलता में विद्यालय के शिक्षकों का भी बड़ा योगदान है। हालांकि आकाश कुमार का कहना है कि गांव में रहने के दौरान कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ता था पर सबसे बैलेंस बनाकर चलता था। इंटरमीडिएट के टॉपर आकाश कुमार का कहना है कि मोबाइल का सदुपयोग और दुरुपयोग दोनों होता है ऐसे में हमने सोशल मीडिया का उपयोग किया और बहुत से शिक्षा के जो चैनल चलते थे। उन्हें देखकर अच्छा प्रयोग किया। जो नहीं समझ में आया उसे भी क्लियर किया। आकाश कुमार का कहना है कि वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं।
विज्ञापन

वहीं इंटरमीडिएट में जिले में दूसरा स्थान हासिल करने वाले राजशेखर ने कहा कि सफलता के लिए की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है। हम नियमित 10 की पढ़ाई करते थे। हमारी सभी को सलाह है कि अगर सफलता हासिल करनी है तो कभी भी विद्यालय मिस न करें। साथ ही सोशल मीडिया का सही उपयोग करें। तभी सफलता मिलेगी। उन्होंने बताया कि वह चलकर सिविल सेवा में जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed