फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ahilya, who became a stone, was saved by Shri Ram from Charan Raj

पत्थर बनी अहिल्या का श्रीराम ने चरन रज से किया उद्धार

Fri, 08 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ahilya, who became a stone, was saved by Shri Ram from Charan Raj
पुरानी कोतवाली में चल रही श्रीराम लीला मंचन का दृश्य। - फोटो : AZAMGARH
पुरानी कोतवाली में श्रीरामलीला समिति की ओर से आयोजित श्री रामलीला मंचन में बृृहस्पतिवार की रात कलाकारों ने ताड़का वध, सुबाहु और मारीच से युद्ध व अहिल्या उद्धार प्रसंग का मंचन किया गया। रामलीला देखने आए दर्शकों ने देर रात तक रामलीला का लुफ्त उठाया। श्रीरामलीला में प्रसंग का मंचन करते हुए कलाकारों ने बताया किए भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न शिक्षा ग्रहण करने के बाद जब वापस अयोध्या आते हैं। वहां विश्वामित्र का आगमन होता है। वह राम और लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए अपने साथ ले जाते हैं। विश्वामित्र के साथ श्रीराम व लक्ष्मण उनके आश्रम के तरफ चल देते हैं तो रास्ते ताड़का राक्षसी सोई रहती हैं तो श्रीराम विश्वामित्र से पूछते है कि ये भयानक शरीर वाली कौन है तो विश्वामित्र बताते है कि यह ताड़का राक्षसी है जो साधू-संत पकड़ कर खा जातीं हैं। इसलिए इसका वध करो तो श्री राम ताड़का का वध करते हैं। फिर आश्रम पर पहुंच कर विश्वामित्र के यज्ञ को प्रारंभ कराते हैं। उसी समय मारीच, सुबाहु आकर यज्ञ भंग करने की कोशिश करते हैं। तभी श्रीराम एक छींक का बाण मार कर मारीच को सौ योजन समुद्र पार भेज देते हैं। और सुबाहु का वध करते हैं, फिर जब विश्वामित्र का यज्ञ संपन्न होता है तो श्री राम लक्ष्मण से पूछते है कि हे बेटा राम आप दोनों भाई के सहायता से मेरा यज्ञ पूरा हो गया। अब कहो तो तुम्हें अयोध्या वापस छोड़ दूं या फिर जनकपुर से निमंत्रण पत्र आया है जिसमें महाराज जनक अपने पुत्री सीता का स्वयंवर कर रहें, तुम्हें वहां ले चलूं। फिर श्रीराम व लक्ष्मण उनके साथ चल देते हैं। रास्ते में गौतम की पत्नी अहिल्या जो पत्थर के शिला के रूप में पड़ी थी। श्रीराम अपने चरण रज धुल से अहिल्या का उद्धार करते हैं। इस दौरान लगे श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed