{"_id":"688d1047f3b45eb73d070a79","slug":"agent-selling-fake-sim-cards-arrested-6-sim-cards-of-one-company-recovered-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-135213-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: फर्जी सिम बेचने वाला एजेंट गिरफ्तार, एक कंपनी के 6 सिम कार्ड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: फर्जी सिम बेचने वाला एजेंट गिरफ्तार, एक कंपनी के 6 सिम कार्ड बरामद
विज्ञापन
आजमगढ़। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मेंहनगर कस्बे में एक फर्जी सिम विक्रेता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक कंपनी की एक प्री-एक्टिवेटेड सिम और पांच अनएक्टिवेटेड सिम कार्ड बरामद हुए हैं। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की।
अपर पुलिस अधीक्षक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि एक मेंहनगर में स्थित कंपनी के स्टोर में फर्जी तरीके से सिम एक्टिवेट कर बेचने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिंचाई विभाग कार्यालय के पास से आरोपी मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी अंजेश सरोज को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह कई बार ग्राहकों से अंगूठा लगवाकर फर्जी आईडी पर सिम एक्टिवेट करता था और बाद में उन्हें दो से तीन हजार रुपये में बेच देता था। बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने खेवसीपुर गांव निवासी आशुतोष यादव की आईडी पर भी सिम बेची थी। वहीं, उसके पास से जो सिम बरामद हुई है वह विजय बहादुर नामक व्यक्ति के नाम पर एक्टिवेट की गई थी। यह सिम भी बेचने के उद्देश्य से ही साथ रखी गई थी।