फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After the death of the son, the mother also succumbed

बेटे की मौत के बाद मां ने भी तोड़ा दम, कोहराम

Fri, 07 May 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
After the death of the son, the mother also succumbed
सगड़ी। अजमतगढ़ ब्लाक क्षेत्र के बनौरा मैनाथपट्टी गांव के नवनिर्वाचित प्रधान की मौत का सदमा वृद्ध मां सहन न कर सकी। बृहस्पतिवार देर रात प्रधान की मां ने दम तोड़ दिया। परिवार के एक के बाद दूसरी मौत से परिजन सकते में है। परिजनों के साथ ही ग्रामीणों में भी कोहराम मच गया है। बनौरा मैनाथपट्टी गांव में प्रत्याशी की मौत के चलते 29 मई को पुनर्मतदान हुआ था। गांव के ही 56 वर्षीय रामानंद यादव चुनाव मैदान में थे। वे पोलिंग बूथ पर चक्कर खा कर गिर गए थे। परिजन अजमतगढ़ पीएचसी ले गए जहां से डॉक्टर ने उन्हें हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दो मई को हुई मतगणना में रामानंद यादव गांव के प्रधान चुन लिए गए, लेकिन बीमार होने के चलते जीत की खुशी नहीं मना सके। प्रधान बनने के दो दिन बाद ही बृहस्पतिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। परिजनों ने दोहरीघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। बेटे के मौत का गम उनकी 90 वर्षीया वृद्ध मां शिवराजी देवी सहन नहीं कर सकी और बृहस्पतिवार की रात उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed