परिचय पूछा तो मार डाला: युवती से बात करने पर युवक को खिलाया जहर, परिजनों का महिला शिक्षामित्र पर आरोप
गोसाईपुर गांव निवासी राज सिंह उर्फ सानू (20) पुत्र संजय सिंह शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे अपने खेत की निगरानी करने के लिए गया था। खेत के पास एक युवती मुंह बांधकर टहल रही थी। राज ने उस युवती से परिचय पूछ लिया।
विस्तार
गोसाईपुर गांव निवासी राज सिंह उर्फ सानू (20) पुत्र संजय सिंह शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे अपने खेत की निगरानी करने के लिए गया था। खेत के पास एक युवती मुंह बांधकर टहल रही थी। राज ने उस युवती से परिचय पूछ लिया।
राज की यह बात युवती को पसंद नहीं आई और उसने परिजनों को बुला लिया। इसके बाद युवक की जमकर पिटाई की गई और विषाक्त पदार्थ खिला दिया गया। युवक के अचेत होने पर युवती और उसके परिजन मौके से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें- Azamgarh News: पुलिसकर्मी के साथ बाइक सवार ने की अभद्रता, कुचलने की भी कोशिश की, वीडियो वायरल
ग्रामीणों ने युवक को अचेत देखा तो सूचना उसके परिजनों को दिया। इसके बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पिता ने गांव के ही एक महिला शिक्षामित्र, उसकी दो बेटियों व एक बेटे के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर दिया है। पिता कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करता है और परिवार सहित वहीं रहता है। मृतक राज भी कोलकाता में बीटेक कर रहा था। वह सेना में भर्ती होना चाहता था। जिसकी तैयारी के लिए चार माह से वह पैतृक गांव में दादा रामनयन सिंह के पास रह रहा था। मृतक दो भाईयों में बड़ा था।
पिता की तहरीर मिल गई है। तहरीर में लिखे आरोप के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिता द्वारा नामजद किए गए लोगों को पकड़े की कवायद में पुलिस की टीम लगा दी गई है। - महेंद्र शुक्ला, सीओ सगड़ी।