फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After several days there is a decrease in ghaghra

कई दिनों बाद घाघरा के तेवर में कमी

Mon, 21 Aug 2017 11:06 PM IST
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 21 Aug 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
After several days there is a decrease in ghaghra
कुढ़ही में नाव से बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे डीएम और एसपी, समस्या बताने के लिए एकत्र हुए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लाटघाट। विगत कई दिनों तक लगातार बढ़ोत्तरी के बाद सोमवार को घाघरा के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। जलस्तर में 24 घंटे में 20 से 22 सेमी घटाव दर्ज किया गया। हालांकि घटने जलस्तर से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन प्रशासनिक मदद पीड़ितों तक न पहुंच पाने के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।  
विज्ञापन



सगड़ी तहसील के देवरांचल वासियों के मुसीबत का सबब बनने के बाद घाघरा सोमवार से घटने लगी। हालांकि बाढ़ के पानी से लगभग पांच सौ लोग बंधे, स्कूलों आदि जगहों पर विस्थापित हो चुके हैं। लेकिन बहुत से ऐसे गांव भी हैं जहां लोग चारों ओर से पानी से घिरे हुए हैं। इन गांवों का संपर्क महुला गढ़वल बांध से टूट चुका है। इन लोगों को रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी के लिए नाव के सहारे बंधे पर आना पड़ता है।
विज्ञापन


हालांकि प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों के लिए नाव की व्यवस्था की गई है लेकिन यह व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। रविवार की शाम नदी का जलस्तर बदरहुंआ गेज पर 72.88 मीटर और डिघिया गेज पर 72 मीटर दर्ज किया गया था। सोमवार को इसमें कमी दर्ज की गई। सोमवार की शाम नदी का जलस्तर बदरह़ुंआ गेज पर 72.68 मीटर और डिघिया गेज पर 71.78 मीटर पर घटकर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी अभी भी बदरहुंआ गेज पर खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 100 सेमी और डिघिया गेज पर खतरा बिंदू 70.40 मीटर से 138 सेमी ऊपर बह रही है। बाढ़ खंड के अधिकारियों की मानें तो नदी में शारदा बैराज से 39395, गिरजा बैराज से 117776 और बनबसा बैराज से 73716 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।  



जनप्रतिनिधियों ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा
लाटघाट। सोमवार को भी जनप्रतिनिधियों के बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरे का क्रम जारी रहा। हरैया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह और भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की समस्या सुनी और लोगों को राशन और तेल मुहैया कराने के कहा। इस दौरान महिलाओं ने शौचालय और राशन कार्ड की मांग की। वहीं सपा के गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed