फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After mother young man attacked girl with knife and ran away died in an road accident

आजमगढ़ में सिरफिरे का खूनी तांडव: मां और बच्ची को हंसिए से मारा, लहुलूहान छोड़कर भागा; हादसे में मौत

Fri, 06 Jun 2025 04:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 04:54 PM IST
सार

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के महाराजगंज में हुए इस वारदात से हर कोई हैरान है। घायल मां और बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से मरहम-पट्टी के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
After mother young man attacked girl with knife and ran away died in an road accident
अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Crime in Azamgarh: महाराजगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 23 वर्षीय युवक ने पहले अपनी मां पर हंसिए से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वह करीब तीन किलोमीटर दूर विसुनपुर में किराने की थोक दुकान पर पहुंचा, जहां उसने एक बच्ची पर भी हमला कर दिया।

विज्ञापन


बच्ची का गाल, होंठ और गर्दन कट गई, जबकि एक अंगुली भी कट गई। बच्ची पर हमला कर वह भागने लगा तभी किसी वाहन ने उसे धक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी मुताबिक, नरोत्तमपुर गांव निवासी शनि (23) मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह गुरुवार की शाम अपनी मां शशिकला मिश्रा पर हंसिए से हमला कर दिया। हमले में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हमला करने के बाद वह भागते हुए करीब तीन किलोमीटर दूर विसुनपुर में गुलाब जायसवाल की किराने की थोक दुकान पर पहुंचा, जहां उसने एक 10 साल की बच्ची आर्या यादव पर भी हंसिए से हमला कर दिया। 

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

बच्ची का गाल, होंठ और गर्दन कट गई, जबकि एक अंगुली भी कट कर अलग हो गई। घटना के बाद जब लोगों ने शनि को दौड़ाया तो वह भागते हुए महाराजगंज-कप्तानगंज मार्ग पर पहुंच गया। वहां एक वाहन की टक्कर से वह बुरी तरह घायल हो गया और रोड पर ही तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई।

उधर, घायल बच्ची आर्या यादव को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दोनों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मोहल्ले वालों के लोगों ने बताया कि शनि मानसिक रूप से अस्वस्थ था और करीब तीन साल बाद पहली बार घर आया था।

बोले अधिकारी
मानसिक रूप से बीमार चल रहे युवक ने एक एक बच्ची पर हंसिए से हमला कर दिया। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। शहर के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। युवक ने बच्ची पर हमला करने से पूर्व अपनी मां पर भी हमला किया था। मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। - चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed