फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After 10 days, dense fog returned, reducing visibility to zero; the cold wave and biting chill rendered the sunlight ineffective.

Azamgarh News: 10 दिन बाद फिर छाया घना कोहरा, दृश्यता शून्य, शीतलहर और गलन से धूप बेअसर

Sat, 17 Jan 2026 05:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
After 10 days, dense fog returned, reducing visibility to zero; the cold wave and biting chill rendered the sunlight ineffective.
आजमगढ़ मंडल में अगले दो-तीन दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी
विज्ञापन

आजमगढ़। करीब 10 दिनों के अंतराल के बाद मौसम फिर बदला है और पूरा जिला घने कोहरे की चपेट में आ गया है। शनिवार की सुबह आसमान से लेकर धरती तक कोहरे की सफेद चादर बिछी नजर आई। हालत यह रही कि दृश्यता लगभग शून्य हो गई और सामने कुछ भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए, वहीं राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान 5.7 और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन में धूप तो निकली लेकिन शीतलहर और गलन से वह बेअसर साबित हुई।
बीते कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ था और कोहरे का नामोनिशान तक नहीं दिख रहा था। दिन में चटख धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत भी मिल रही थी, लेकिन शनिवार की सुबह घने कोहरे ने पूरे जिले को अपने आगोश में ले लिया। सुबह के समय ट्रेन और बस सेवाओं पर भी कोहरे का असर देखने को मिला। कुछ ट्रेनों के विलंब से चलने की सूचना है, जबकि हाईवे पर वाहन चालकों ने बेहद सतर्क होकर सफर किया।
विज्ञापन

तीन दिन कोहरे का अलर्ट, फॉग लाइट जलाकर धीमें वाहन चलाएं चालक
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर असर और नमी की मौजूदगी के कारण कोहरे की स्थिति बनी हुई है। विभाग ने आजमगढ़ मंडल के लिए अगले तीन दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रात के तापमान में गिरावट और हवाओं की रफ्तार कम रहने से सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना बनी रहेगी। ऐसे में लोगों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। वाहन चालकों से कहा गया है कि वे कोहरे में फॉग लाइट का प्रयोग करें और धीमी गति से वाहन चलाएं। वहीं बुजुर्गों और बच्चों को सुबह-शाम ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed