फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocates raised demand for inauguration of rural court

Azamgarh News: ग्रामीण न्यायालय के उद्धाटन की अधिवक्ताओं ने उठाई मांग

Fri, 03 Nov 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Advocates raised demand for inauguration of rural court
मेजवां। तहसील बार एसोसिएशन फूलपुर के अधिवक्ता शुक्रवार को तहसील परिसर में स्थापित ग्रामीण न्यायालय को शीघ्र चालू करने की मांग को लेकर न्यायिक कार्य नहीं किया। बार के अध्यक्ष लालचंद यादव के नेतृत्व में वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। अधिवक्ताओं ने संघर्ष का शंखनाद करते हुए ग्रामीण न्यायालय शुरू होने तक बड़े आंदोलन करने का आह्वान किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष लालचंद यादव और महामंत्री फूलचंद यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ता व त्वरित न्याय सुलभ कराने के लिए फूलपुर तहसील परिसर में ग्राम न्यायालय की स्थापना की है। इसमें सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करा दी गई। उद्घाटन की एक नवंबर की तारीख तय की गई थी। लेकिन इसे अपरिहार्य कारणों से टाल दिया गया जो नियम कानून के खिलाफ है। कहा कि ग्रामीण न्यायालय का दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता अनावश्यक रूप से विरोध कर रहे हैं। जबकि फूलपुर से 50 से 60 किमी की दूरी तय करके यहां के लोग न्यायालय संबंधी कार्यों के लिए जिला मुख्यालय जाते हैं। ऐसे में फूलपुर में ग्राम न्यायालय की स्थापना जनहित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed